{"_id":"672bdc932220354ec508523c","slug":"workers-should-make-people-aware-of-bjps-policies-kulwant-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123527-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं कार्यकर्ता : कुलवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं कार्यकर्ता : कुलवंत
विज्ञापन
गुहला-चीका। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को भाजपा के चीका व कांगथली मंडल की बैठक महावीर दल धर्मशाला में बुलाई गई। दोनों मंडल की बैठक में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की व अध्यक्षता चीका मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल व कांगथली मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा ने की। कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान पार्टी की जनसंपर्क और विस्तार नीति का हिस्सा है, जिससे भाजपा अपने समर्थकों की संख्या बढ़ा रही है और पार्टी को विस्तार दे रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोेगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।
बाजीगर ने कहा कि पिछले प्लान में जो काम अधूरे रह गए थे अब उन्हें तेजी से पूरा करवाया जाएगा ताकि हलके के लोगों को उसका पूरा लाभ मिल सके। चीका मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल व कांगथली मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के अभियानों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा आम जनता तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान से युवा और नए मतदाता पार्टी से जुड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मवीर उर्फ लीला, मोहन राणा कक्कहेड़ी, महेंद्र चीमा, लाभ सिंह कसौर, एससी मोर्चा के जिला प्रधान गगन नाथ, नरेश शर्मा, शीशपाल जिंदल, कपिल पांडे, सुरेंद्र गुर्जर, गज्जन सिंह, जसविंद्र सिंह, सतबीर सिंह और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।