फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Workers are my strength: Kuldeep

Kaithal News: कार्यकर्ता मेरी ताकत ः कुलदीप

Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Workers are my strength: Kuldeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और अपनेपन ने हमेशा प्यार के साथ-साथ ताकत देने का काम किया है। इसके चलते ही मुझे हर समय नई ऊर्जा प्रदान होती है। वह कलायत अनाज मंडी में विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से रूबरू थे।

उन्होंने कहा कि हर जिले और हर विधानसभा में साथी लगातार वर्षों से हर कदम पर साथ खड़े हैं। इनका मैं आजीवन आभारी रहूंगा।

बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल ने अपने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयां दी। बिना किसी भेदभाव के वर्ग के उत्थान में अपना योगदान दिया। मेरा प्रयास भी उन्हीं के पद चिह्नों पर चलते हुए प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी देने का है। कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। मैं मेरे साथ जुड़े एक भी कार्यकर्ता के संघर्ष को बेकार नहीं जाने दूंगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर कलायत विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विनोद निर्मल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व चेयरमैन राजू कौशिक, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर निर्मल, जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रवींद्र शर्मा, रमेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed