{"_id":"663f2749865edd688608e9b3","slug":"work-seriously-in-elections-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386759-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चुनाव में गंभीरता से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चुनाव में गंभीरता से करें काम
Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 का कार्य सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी सौंपी। कहा कि चुनावी ड्यूटी एक महत्वपूर्ण कार्य होने के साथ एक गर्व का विषय भी है, इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी व कर्मचारी की जहां भी ड्यूटी लगाई गई है, वे अपनी डयूटी का निर्वहन विशेष रूचि से करें। सभी विधानसभाओं के एआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी पर निगरानी रखें और उनकी ट्रेनिंग करवाना सुनिश्चित करें।
चुनावी ड्यूटी से संबंधित कर्मचारी ट्रेनिंग में उपस्थित रहें। आदेशों की अनुपालना नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिना पूर्व अनुमती के विभागाध्यक्ष स्टेशन न छोड़ें।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी उपासना, एडीसी सी जया श्रद्धा, एसडीएम सुशील कुमार, सत्यवान मान एवं कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता जगबीर सिंह, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।