{"_id":"622a55ad863ef015950a1571","slug":"work-on-fire-fighting-system-hanging-in-limbo-for-two-years-started-kaithal-news-knl101490187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में पिछले दो वर्ष से अधर में लटके फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य फिर हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में पिछले दो वर्ष से अधर में लटके फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य फिर हुआ शुरू
विज्ञापन
कैथल। आगजनी की घटना से जिला नागरिक अस्पताल को बचाने के लिए पिछले दो वर्ष से अधर में लटके पड़े फायर फाइटिंग सिस्टम के कार्य को अब गति मिली है। सिस्टम चालू करने के लिए अस्पताल में बिछाई गई पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। हालांकि इस कार्य के लिए अस्पताल की इमारत बनाने से पूर्व नक्शा पास करने के दौरान ही एनओसी लेना अनिवार्य था लेकिन उस समय विभाग ने एनओसी को दरकिनार कर सीधे इमारत ही बना दी। अग्निशमन विभाग ने फिर से अस्पताल प्रबंधन को निर्देश जारी किया कि एनओसी तुरंत ली जाए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने दो वर्ष पहले सिस्टम लगाने का कार्य शुरू कर दिया। अब तक यह कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है।
अस्पताल में लगाए जाने वाले फायर फाइटिंग सिस्टम पर लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 90 लाख रुपये खर्च आएगा। हालांकि अस्पताल में छत के साथ पाइप लाइन बिछाने और पानी के प्वाइंट लगाने का कार्य तो पहले किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कनेक्शन एक-दूसरे के साथ नहीं जोड़े गए हैं।
लोक निर्माण विभाग अब इस कार्य को जल्द से जल्द निपटाने की तैयारी में है। विभाग की ओर से वेल्डर, फीटर और अन्य कर्मचारियों को लगाकर काम निपटाया जा रहा है। सिस्टम लगने का कार्य पूरा होते ही अग्निशमन विभाग इसकी जांच करेगा। अगर कार्य पूरी तरह से दुरुस्त पाया जाता है तो ही अस्पताल को फायर एनओसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने कहा कि अग्निशमन विभाग की ओर अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द फायर एनओसी लेने की बात कही गई थी। उन्होंने तुरंत विभाग के मुख्यालय को इस बारे में अवगत करवाया। उसके साथ ही अस्पताल में सिस्टम लगाने का कार्य शुरू करवाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण काम बीच में रुक गया था, जिसे अब शुरू कर दिया गया है।
दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केसी पठानिया ने कहा कि अस्पताल में सिस्टम लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इस संबंध में अग्निशमन विभाग से फायर ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि विभाग ने जल्द कार्य पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है। काम पूरा होने के बाद सिस्टम को चलाकर जांच की जाएगी। उसके बाद ही विभाग एनओसी जारी करेगा।