{"_id":"6129378d8ebc3e79db62bebc","slug":"work-affected-by-sending-16-employees-to-other-depots-kaithal-news-knl81325332","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 कर्मचारियों को दूसरे डिपो भेजने से कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 कर्मचारियों को दूसरे डिपो भेजने से कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने हाल ही में प्रदेश भर में 221 परिचालकों को पदोन्नत किया है। इसमें कैथल डिपो के 16 परिचालक शामिल है। बसों की कमी के साथ-साथ डिपो में अब कर्मचारियों की अत्यधिक कमी हो रही है। सरकार द्वारा आगामी महीने में रोडवेज के बेड़े में 800 नई बसें शामिल की घोषणा की गई है। लेकिन कर्मचारियों की इस तरह से कमी के चलते विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। विभाग के पास अतिरिक्त कर्मचारी न होने से सीमित कर्मचारियों पर कार्य का बोझ अधिक हो रहा है। वहीं डिपो में चालक व परिचालकों की कमी के चलते बसों के फेरे भी घटे हैं।
डिपो में कर्मचारियों के 1020 पद स्वीकृत हैं। इनमें से लगभग 406 पद रिक्त पड़े है। इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब आधे पद रिक्त पड़े है। जिला के हजारों यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। बसों के फेरे कम होने से यात्रियों का सफर भी प्रभावित हो रहा है। डिपो में 107 बसें रोडवेज व 23 बसे किलोमीटर स्कीम की बसें है, जिनको मिलाकर कुल 130 बसें है। इन पर 206 चालक व 187 परिचालक तैनात है। यात्री बस अड्डे पर बस का इंतजार करते हैं, लेकिन चालक व परिचालक की कमी होने के कारण बसों का संचालन नहीं हो पाता। कई बार यात्रियों को ड्यूटी कक्ष में पहुंच कर बसों की मांग करनी पड़ती है।
जानकारी के अनुसार कैथल डिपो में 203 परिचालक कार्यरत थे। 16 परिचालकों के तबादले के बाद विभाग के पास 187 परिचालक कार्यरत है। वहीं कर्मचारियों की कमी के चलते परिचालकों की अब लंबी छुट्टियां भी रद्द होगीं।