फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women who rescued children from the canal were honored

Kaithal News: बच्चों को नहर से निकालने वालीं महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Women who rescued children from the canal were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले माह स्कूल बस के हांसी-बुटाना नहर में गिरने के हादसे में बच्चों को नहर से निकालने वाली तीन महिलाओं को लघु सचिवालय में शुक्रवार को डीसी प्रीति ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया। इस मौके पर डीसी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक कंबल देकर प्रोत्साहित किया।

सम्मानित की गईं महिलाओं में नौच गांव निवासी मुकेश पत्नी सुरेंद्र, मोनिका पत्नी नरेंद्र व सुरेंद्र पत्नी राजेंद्र शामिल रहीं। डीसी ने इन सभी को प्रशंसा पत्र व कंबल देकर बहादुरी के उनके कार्य के लिए सम्मानित किया। तीनों महिलाओं ने कहा कि हादसे के समय उन्हें जो समझ में आया, वह किया। बच्चे सभी को प्यारे होते हैं इसीलिए वे नहर में उतर गई थीं। उन्हें खुशी है कि उनके प्रयास से बच्चों को मदद मिली।
विज्ञापन


तीनों महिलाओं व उनके साथ आए परिजनों ने जिला प्रशासन का हौसलाअफजाही के लिए आभार जताया। डीसी ने इन महिलाओं की सराहना की। इन महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों को बचाने में महिला होते हुए उन्होंने जो हिम्मत दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। संकट के समय बच्चों को मदद मिलने पर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। इसके अलावा उन सभी लोगों के कार्य सराहनीय हैं, जिन्होंने उस समय बच्चों की मदद की थी। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में सभी की जिम्मेदारी होती है कि जरूरत के समय एक दूसरे की मदद करें। संकट के समय बच्चों को बचाकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक काम किया है। इसके लिए जिला प्रशासन तीनों का आभार प्रकट करता है। गांव के लोगों ने नहर पुल के आस-पास लाइटें व डेरे की ओर जाने वाली गली पक्का करने की मांग की। डीसी ने उनकी मांग को नियमानुसार जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।


गौरतलब है कि गत 17 फरवरी को गांव नौच के निकट डेरे से स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस संतुलन खोकर हांसी बुटाना लिंक नहर में जा गिरी थी। उसमें सात बच्चों को चोटें आई थीं। आस-पास के लोगों सहित पास के ही डेरे में रह रही ये तीनों महिलाएं भी नहर में कूद पड़ीं थीं और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की थी। डीसी प्रीति ने महिला दिवस के अवसर पर तीनों महिलाओं को सम्मानित करने की घोषणा की थी। उसी अनुसार महिला दिवस के उपलक्ष्य में तीनों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed