फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women swing on Teej, children fly kites

तीज पर महिलाओं ने झूला झूला, बच्चों ने उड़ाई पतंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women swing on Teej, children fly kites
Women swing on Teej, children fly kites - फोटो : Kaithal
जिलेभर में तीन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। एक ओर जहां महिलाओं और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। शहर में बच्चों ने पतंगबाजी का आनंद लिया। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधरोपण भी किया गया। जवाहर पार्क में झूला झूलने पहुंची महिलाओं एवं युवतियों सरोज, काजल, मंजू, सुनीता, मुस्कान, नीलम, बीरो, मीनाक्षी, रेणू, बिमला, रानी व निधि ने बताया कि वे हर बार पर्व पर यहां झूला डालती हैं और एक-दूसरे को झुलाती हैं। महिलाएं एक दूसरे के साथ सेल्फी लेती भी नजर आई।
विज्ञापन

तीज पर इनरव्हील क्लब शाइनिंग स्टार ने पौधरोपण किया। शाइनिंग स्टार की प्रधान रीतू जिंदल व स्टाफ के सभी सदस्यों ने 21 सेक्टर के पार्क में पौधे लगाए। तीज के उपलक्ष्य में क्लब के सभी सदस्यों ने एक सप्ताह में 100 पौधे लगाने का प्रण लिया हैं। रीतू जिंदल ने कहा कि पेड़ हमारी पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल और जरूरी स्रोत हैं। पेड़ पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व हैं। पेड़ हमें ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि फल-फूल, जड़ी-बूटियां भी देते हैं। इस अवसर पर सीमा मलिक, ज्योति गाबा, प्रियंका मित्तल, रूचिका, श्खिा व रूबी मिगलानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed