फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women kept fast for the age of their children

Kaithal News: महिलाओं ने संतान की उम्र के लिए रखा व्रत

Fri, 25 Oct 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Women kept fast for the age of their children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। जिलेभर में वीरवार को अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर सुबह के समय महिलाओं ने जहां पूजा- अर्चना की। इसके बाद शाम को कथा सुनी।

गौरतलब है कि अहोई अष्टमी पर महिलाएं व्रत को रात के समय तारों को देखकर खोलती हैं। श्री हनुमान वाटिका स्थित मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि यह व्रत निर्जला रखा जाता है और इसमें अहोई माता की पूजा की जाती है।
विज्ञापन


मान्यता है कि कार्तिक मास की अष्टमी के दिन निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा करने से संतान की लंबी आयु होती है। शर्मा ने बताया कि अहोई माता की पूजा के लिए कहीं कहीं चांदी के दानें लाएं जाते हैं और हर अहोई अष्टमी पर दो दानें माला में पिरोए डाले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर व्रत का संकल्प लेती हैं। वे दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को अहोई माता की पूजा करती हैं। पूजा के समय दीवार पर अहोई माता का चित्र या उनकी प्रतिमा स्थापित की जाती है।

उन्होंने बताया दीया जलाया जाता है, और अहोई माता को दूध, फल, मिठाई आदि का प्रसाद अर्पित किया जाता है। पूजा के बाद महिलाएं अहोई माता की कथा सुनती हैं। शैली मुंजाल ने कहा कि अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं संतान की लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए रखती हैं।


बाजार में रही रौनक खरीदारी भी की

अहोई अष्टमी के व्रत के साथ वीरवार को पर्व के तहत बाजार में रौनक भी रही। इस दौरान महिलाओं ने शाम के समय की जाने वाली पूजा-अर्चना के लिए पूजन सामग्री भी बाजार में पहुंचकर खरीदी। महिलाओं का कहना था कि अब दिवाली पर्व को महज एक सप्ताह की शेष है। ऐसे में अब बाजारों में पर्व को लेकर रौनक और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed