फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women jammed to stop liquor contract

शराब का ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women jammed to stop liquor contract
Women jammed to stop liquor contract - फोटो : Kaithal
देवीगढ़ रोड चौक स्थित शराब ठेके के विरोध में महिलाओं व पुरुषों ने वीरवार रात के बाद शुक्रवार को भी करीब दो घंटे जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यहां सुबह शाम सैर के लिए महिलाएं निकलती हैं। लेकिन शराबी नशे की हालत में निवस्त्र तक मिलते हैं। जिससे यहां बहू-बेटियों का निकलना दुर्भर हो रहा है। शहरवासियों से सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक जाम लगाकर रखा। इसके बाद सिविल लाइन एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद रोष स्वरूप महिलाएं, बच्चे सड़क से जाम खोलकर ठेके के बाहर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में खजान सिंह, धूम सिंह ,रामचंद्र, रतिया राम, रामनिवास, बीरभान, दर्शना देवी, संतरो, संतोष, कमलेश, अंगूरी, कमलेश, निर्मला, ओमी देवी, पिंकी, अनीता, कृष्णा, नरेश और श्यामपती ने कहा कि देवीगढ़ रोड चौक पर ही शराब का ठेका खोल दिया गया है। यहां सुबह से शाम तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाएं व बच्चे सुबह शाम सैर के लिए निकलतीं हैं तो शराब ठेका के पास शराबी निवस्त्र मिलते है। यहां से महिलाओं का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं शराबी बेटियों पर फब्तियां कसते हैं। इसके विरोध में दर्जनों महिलाओं ने चौक को दो घंटे जाम किया। उन्होंने कहा कि अगर डीसी साहब इस ठेके को बंद नहीं करवाते तो वे खुद इस पर ताला लगा देंगी। महिलाओं ने कहा कि आमदी रात को शराब पीकर सोते हैं और बच्चे भूखे सोते हैं। वहीं दिनभर जो काम करते हैं उनके पैसों से भी शराब पीते हैं। इसके बाद वे घर अपने बच्चों के साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं। एक महिला ने हरियाणवी लहजे में कहा कि चाहे कोई गेल्यां लागियो चाहे न लागियो मै अकेली मरण खातर त्यार सूं लेकिन यू ठेका नहीं रहण दूंगी। इसके बाद अन्य महिलाएं भी समर्थन में शामिल हुई। प्रदर्शन में शामिल पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि वार्ड वासियों की मांग अनुसार इस ठेके को यहां से बंद किया जाना चाहिए। लोगों में इस ठेके कारण हो रहे नुकसान से रोष है। इसके बाद पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने डीईटीसी को ज्ञापन देकर इस ठेके को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

जाम की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed