{"_id":"6944564a2dc73be5870aab1a","slug":"women-are-getting-loans-up-to-rs-5-lakh-target-is-40-in-kaithal-kaithal-news-c-245-1-kht1011-142313-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिलाओं को मिल रहा 5 लाख तक का ऋण कैथल में 40 का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिलाओं को मिल रहा 5 लाख तक का ऋण कैथल में 40 का लक्ष्य
Fri, 19 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा संचालित मातृशक्ति उद्यमिता योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आई है। निगम की जिला प्रबंधक शशिबाला ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को बैंकों से 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए जिला कैथल में 40 केसों का लक्ष्य तय किया गया है।
योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम, महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो और वह हरियाणा की निवासी हो। साथ ही, आवेदक किसी भी बैंक या संस्था की डिफॉल्टर नहीं होनी चाहिए।
महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार ने एक अहम सुविधा भी दी है—समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा दिया जाएगा। इसके तहत महिलाएं ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर, टैक्सी, सामान ढोने वाले छोटे वाहन, सैलून, ब्यूटी पार्लर, बुटिक, टेलरिंग, फोटो कॉपी शॉप, पापड़-अचार बनाना, हलवाई कार्य, फूड स्टॉल, आइसक्रीम यूनिट, बिस्कुट बनाना, हैंडलूम, बैग मेकिंग, कैंटीन सर्विस व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन
आवेदन के लिए ये हैं जरूरी दस्तावेज ः राशन कार्ड/परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट/अनुभव प्रमाण पत्र। संवाद