{"_id":"61a13d91bb939e3cb517e52e","slug":"woman-warns-of-self-immolation-in-rape-case-kaithal-news-knl90883115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के मामले में महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
कैथल। दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। शुक्रवार को वह छोटी बच्ची के साथ लघु सचिवालय पहुंची थी, जहां पुलिसकर्मियों ने एसपी से मिलवाया। एसपी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में राजेंद्र नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि उसके पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने इस मामले को खारिज कर दिया। महिला को जब मुकदमा निरस्त होने की सूचना मिली तो वह बच्ची के साथ रोष प्रकट करते हुए लघु सचिवालय पहुंची और आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद एसपी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि महिला से दुराचार मामले में कार्रवाई के लिए शुक्रवार को शिकायतकर्ता उनसे मिली थी। इससे पहले महिला द्वारा 20 सितंबर को थाने में उक्त एफआईआर पर कोई कार्रवाई न करने के बारे में एक शपथ पत्र दिया था, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मामले को रद्द कर दिया गया था। अब महिला ने बताया कि उसके द्वारा उक्त शपथपत्र किसी दबाव के कारण दिया गया था। मामले की पुन: जांच करवाई जाए। एसपी ने कहा कि उक्त मामले में थाना प्रबंधक सिविल लाइन को आदेश दिए गए हैं कि मामले की दोबारा से जांच की जाए तथा जो भी उचित कार्रवाई बनती है, वह अमल में लाई जाए।