{"_id":"5f3055c68ebc3e3cbe1c31a8","slug":"woman-murdered-with-point-weopon-kaithal-news-knl4027129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नुकीले हथियार से महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर नुकीले हथियार से महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की जनकपुरी कॉलोनी में अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रही एक 52 वर्षीय महिला की सिर में किसी नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी। उसके गले की चैन और कानों के आभूषण भी लेकर फरार हो गए। परिजनों को सुबह हत्या का पता चला। जब उन्होंने महिला के आसपास खून पड़ा और सामान बिखरा हुआ देखा। घटना का सूचना पर सिविल लाइन थाना एसएचओ पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर सबूत जुटाने में लगी रही। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
महिला के बेटे गुरप्रीत ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया है, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आरोपी चोरी के उद्देश्य से आए थे। अभी ये नहीं पता चल पाया है कि आरोपियों ने चोरी की घटना को पहले अंजाम दिया या फिर उसकी माता चरणजीत कौर की हत्या पहले की है। हत्यारे उसकी मां की हत्या करके उसके गले से सोने की चैन व कानों की बालियां भी ले गए। साथ ही कमरे का सामान पूरी तरह से खंगाला हुआ था। उसकी मां गेट के निकट कमरे में सो रही थी। बाकि सदस्य ऊपर व दूसरे कमरों में सो रहे थे।
सीसीटीवी कैमरों के तार भी कटे मिले
महिला के परिवार वालों ने अपने घर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हुए थे। आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने घटनाओं को अंजाम देने से पहले दोनों कैमरों के तार काट दिए। पुलिस ने जब दोनों टीमों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों के तार कटे होने से कोई सुराग नहीं मिल सका। दिनभर टीमें जांच में लगी रही। महिला के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। लेकिन पुलिस की टीमों को मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने जिस हथियार से हत्या की उसे भी साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बचे।
विज्ञापन
वर्जन
ने बताया कि पुलिस को जनकपुरी कॉलोनी में एक महिला की हत्या बारे सूचना मिली थी। टीमें मौके पर पहुंच गई। वहां जाकर देखा तो महिला मृत पाई गई, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अमित कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना