{"_id":"6282a7a8254b853180316501","slug":"woman-arrested-for-smuggling-heroin-kaithal-news-knl1084168198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात पांच दुकानों से माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात पांच दुकानों से माल पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। छात्रावास रोड पर बनी पांच दुकानों को निशाना बनाकर चोर रविवार रात करीब दो व तीन बजे के बीच उनका माल समेट ले गए। चोरी की घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरी करते हुए दो लोग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों का निरीक्षण किया है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने भी जायजा लिया।
सोमवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। पता चला कि चोरों ने दुकानों के ऊपर वाला गेट तोड़ा डाला था। डॉ. बिंदलिश ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे आसपास की पांच दुकानों के छत वाले गेटों को तोड़कर दुकानों में घुसकर चोरों ने काउंटरों का ताला तोड़कर उसका माल समेट लिया। उन्होंने बताया कि बिंदलिश क्लीनिक से करीब 90 हजार रुपये की चोरी हुई है। इसी प्रकार गोयल प्लाइवुड की दुकान से करीब दस हजार रुपये की चोरी हुई है। इसके साथ ही संजय पेंट की दुकान से करीब 10 चांदी के सिक्के चुराकर ले गए।
करियाना दुकान से एक हजार रुपये और एक चांदी का सिक्का चोरी कर लिया। वहीं साथ में लगती रेडीमेड की दुकान से एक हजार रुपये और दस जोड़े पैंट-शर्ट चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि करीब चार-पांच साल पहले भी इसी मार्ग पर कई दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि सूचना के बाद विभिन्न टीमों ने दुकानों का निरीक्षण किया है। शिकायत अभी तक मिली नहीं है। शिकायत आने के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।