{"_id":"6955825dd870f14b3e004943","slug":"woman-accuses-daughter-in-law-of-murdering-son-kaithal-news-c-18-1-knl1004-814134-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला ने बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला ने बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
Thu, 01 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वार्ड-6 निवासी एक विधवा मां ने अपने इकलौते बेटे रिंकू (32) की संदिग्ध मौत को लेकर पुत्रवधू पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ थाना कलायत पहुंची मुनेश देवी ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके बेटे की हत्या की गई और सबूत मिटाने के उद्देश्य से बिना पुलिस को सूचना दिए तथा बिना पोस्टमार्टम कराए शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुनेश देवी ने बताया कि 3 दिसंबर को वह अपने मायके गई हुई थी, इसी दौरान उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके बेटे रिंकू ने आत्महत्या कर ली है। जब वह घर पहुंची तो बेटे के चेहरे पर चोट के निशान देखे, जिससे उसे मौत संदिग्ध लगी। मां का कहना है कि यदि यह आत्महत्या होती तो शरीर पर इस तरह के निशान नहीं होने चाहिए थे।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से एक रात पहले रिंकू ने अपने भाई से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। उस समय वह अपनी दोनों बेटियों के साथ खुश दिखाई दे रहा था और किसी प्रकार के मानसिक तनाव में नहीं था। ऐसे में आत्महत्या की बात पर विश्वास करना मुश्किल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामला 2 और 3 दिसंबर की रात का है। परिजनों ने उस समय पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मृतक की मां की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।