{"_id":"651b1de7e95590eb1903a3e4","slug":"withdraw-52-thousand-rupees-by-knowing-credit-card-number-kaithal-news-c-18-1-knl1004-232736-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्रेडिट कार्ड का नंबर जानकर निकाले 52 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्रेडिट कार्ड का नंबर जानकर निकाले 52 हजार रुपये
Tue, 03 Oct 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड का नंबर जानकर निकाले 52 हजार रुपये
कैथल। गांव फरल में अज्ञात आरोपी ने एक युवक के क्रेडिट कार्ड का नंबर जानकर 52 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी विनोद कुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 20 सितंबर को उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का कर्मचारी बताया और उसके क्रेडिट कार्ड में त्रुटि बताकर उससे कार्ड का नंबर पूछ लिया। बाद में आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड में से 52 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिए। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
बुलेट बाइक के पटाखों पर सख्त रवैया, 77 हजार रुपये का चालान
कैथल। बुलेट को मॉडिफाई करवाकर साइलेंसर की मार्फत पटाखे की आवाज निकाल कर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वालों पर यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत शिकंजा कसा जा रहा है। सोमवार को एसएचओ एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में यातायात पुलिस ने चार ऐसे बुलेट बाइकों के करीब 77 हजार रुपये के चालान किए। संवाद