फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   who is different from the organization will become a stub!

Kaithal News: जो संगठन से अलग होगा वह बन जाएगा ठूंठ!

Tue, 21 Mar 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
who is different from the organization will become a stub!
नसीब सैनी
विज्ञापन

कैथल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान हुड्डा खेमे से माने जाते हैं। वैसे तो वे कांग्रेस की गुटबाजी को सिरे से खारिज करते रहे हैं, लेकिन रविवार रात को सुधीर मेहता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में रणदीप सुरजेवाला के विधानसभा क्षेत्र में आकर गुटबाजी के सवाल पर सख्त संदेश देने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर कुमारी शैलजा हों, किरण चौधरी हों या कोई अन्य गुट, सख्त संदेश देने का प्रयास किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। कांग्रेस एक है, सभी एकजुट हैं। जब उनसे पूछा गया कि धरने-प्रदर्शनों में कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं के समर्थक अलग-अलग दिखते हैं। कोई गुट आता ही नहीं, कोई अकेला गुट धरने देता है तो उन्होंने कहा कि सभी एकजुट हैं। जो अलग जाएगा, वह अलग-थलग पड़ जाएगा, वो अकेला ठूंठ रह जाएगा। अंगूठा दिखाते हुए उन्होंने कहा कि उसे अंगूठे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। उल्टा भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए उन्होंने सांसद अरविंद शर्मा, अनिल विज, धनखड़ पर ही अलग-अलग राहें हैं। भाजपा बेवजह कांग्रेस को गुटबाजी के आरोप लगाकर बदनाम करती है।
जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी का संगठन क्यों नहीं बन पा रहा? तो उनके लहजे में थोड़ी तल्खी आ गई। उनका कहना था कि मुद्दे की बात पूछनी चाहिए? संगठन की आप से ज्यादा मुझे चिंता है। संगठन धरातल पर है, जहां जिला अध्यक्ष नहीं बने हैं, वहां हमारे जिला व ब्लॉक प्रभारी हैं। प्रक्रिया है, वह पूरी हो चुकी है। किसी भी समय संगठन की घोषणा कर दी जाएगी। आप चिंता न करें, आप से ज्यादा वह हमारी सिरदर्दी है। यह हमारे ऊपर छोड़ दीजिए। जिला अध्यक्ष न बनाए जा पाने का कारण पूछने पर उन्होंने फिर कहा कि कोई कारण नहीं है जिला अध्यक्ष न बनाने का। जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी। संगठन के तौर पर सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिस तरह से संगठन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष लीपापोती करते नजर आए, उससे स्पष्ट है कि अभी कांगे्रस पार्टी में जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल कार्यकर्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed