फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   White clothes are in vogue on Holi, T-shirts are in demand

Kaithal News: होली पर सफेद परिधानों की धूम, टीशर्ट की डिमांड

Wed, 04 Mar 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
White clothes are in vogue on Holi, T-shirts are in demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रंगों का पर्व होली बुधवार को मनाया जाएगा और शहर में इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार बाजार में सबसे अधिक मांग सफेद रंग की टी-शर्ट और कुर्ता-पजामा की देखी जा रही है। अधिकतर युवा होली खेलने के लिए सफेद परिधान खरीदना पसंद कर रहे हैं।

उनका मानना है कि सफेद कपड़ों पर रंगों की चमक और अधिक निखरकर सामने आती है, जिससे त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है। शहर के मुख्य बाजार, तलाई बाजार और रेलवे गेट क्षेत्र की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


ॉलेज छात्र अंशुल ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ इस बार थीम होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। सभी ने सफेद टी-शर्ट पहनने का निर्णय लिया है, ताकि रंग स्पष्ट रूप से उभरकर दिखाई दें। उन्होंने कहा कि इस बार वे होली से संबंधित प्रिंट वाली टी-शर्ट भी खरीद रहे हैं, जिससे त्योहार का उत्साह और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी चौक स्थित ‘सार्थक आउटफिट’ के कपड़ा विक्रेता अभय ने बताया कि सोशल मीडिया पर रील और फोटो पोस्ट करने का क्रेज युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सफेद टी-शर्ट उनकी पहली पसंद बन गई है।

कैथल-करनाल रोड पर कपड़ा विक्रेता सुमित ने बताया कि इस बार सफेद टी-शर्ट, कुर्ता-पजामा और कॉटन शर्ट की मांग पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। टी-शर्ट की कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है। युवाओं के साथ-साथ बच्चे भी सफेद टी-शर्ट की खरीदारी कर रहे हैं।


कपड़ा व्यापारी नरेश ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार हल्के और आरामदायक फैब्रिक पर विशेष ध्यान दिया गया है। कुर्ता-पजामा सेट 400 से 700 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed