{"_id":"6629ae64efa3abf0a1055b79","slug":"when-wheat-got-wet-in-the-markets-lifting-speed-increased-kaithal-news-c-18-1-knl1004-375498-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जब मंडियों में भीग गया गेहूं, तब उठान में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जब मंडियों में भीग गया गेहूं, तब उठान में आई तेजी
Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मंगलवार को बारिश के बाद अनाज मंडियों में गेहूं भीग गया था। इसके बाद शहर की तीनों मंडियों में संंबंधित खरीद एजेंसियों की ओर से उठान में तेजी लाई गई। वहीं, अभी तीनों मंडियों में 15 लाख से अधिक कट्टे पड़े हैं। जिनका उठान होना बाकी है। हालांकि प्रबंधन का कहना है कि यह कट्टे इसी सप्ताह ही मंडियों से उठवा दिए जाएंगे।
दूसरी ओर ग्रामीण स्तर पर मंडियों में अभी उठान कार्य काफी धीमा चल रहा है। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 85 हजार 769 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। गेहूं की कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 60 हजार 379 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड ने दो लाख 62 हजार 818 मीटि्रक टन, 53 मीट्रिक टन एफसीआई ने और एक लाख 62 हजार 519 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीदा है।