{"_id":"692f37d4865888c5aa0b274b","slug":"when-there-is-a-loss-of-religion-god-comes-swami-vigyanananda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-793190-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म की हानि होने पर प्रभु आते हैं : स्वामी विज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म की हानि होने पर प्रभु आते हैं : स्वामी विज्ञानानंद
Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। अग्रवाल धर्म शाला चीका में करवाई जा रही श्री राम कथा के तीसरे दिन शीशपाल जिंदल (पार्वती एग्रो राइस मिल) ने कथा का शुभारंभ किया। वेद व्यास पर विराजमान कथा वाचक स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जब-जब भी धर्म की हानि होती है तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए धरती पर अवतार लेते है। श्रीराम कथा के तीसरे दिन विज्ञानानंद महाराज ने समस्त धार्मिक ग्रन्थों के समन्वय से युक्त इस भव्य आयोजन में प्रभु के जन्म एवं उनके जीवन की लीलाओं के भीतर छिपे आध्यात्मिक रहस्यों से श्रद्धालुओं को अवगत करवाया। वनवासी कल्याण आश्रम के उत्तरी भारत के नगरीय प्रमुख जयभगवान, हलका अध्यक्ष अशोक गर्ग, नानू राम मित्तल, राहुल गर्ग, सुशील शर्मा, परमानंद गोयल भी उपस्थित रहे। संवाद