फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   When the mercury rose, even the bird lost

Kaithal News: चढ़ा पारा तो पक्षी भी हारा

Tue, 23 May 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
When the mercury rose, even the bird lost
कैथल। अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर... और दोपहर में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाएं। लोगों का कहना है कि लू के ये थपेड़े चेहरों पर ऐसे लग रहे हैं कि सड़क से गुजरने का मन नहीं होता। सोमवार को भी ऐसे ही हालत रहे। पारा चढ़ने से सभी परेशान हैं। अधिक गर्मी के चलते पक्षी भी गिरने लगे हैं। दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों ने 24 से 27 मई तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजते-बजते से सूरज की तपिश बढ़ने लगती है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों के कामकाज बाधित हो रहे हैं। शहर की ज्यादातर सड़कों पर दोपहर में आवागमन कम ही दिखाई देता है। सुबह और शाम ही लोग घरों से बाहर निकलना बेहतर मानते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तथा न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि 24 से 27 मई तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी साथी ही धान की फसलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाम सात बजे के बाद ही पार्क में रौनक शुरू हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 24 से मौसम बदलेगा। जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

ज्यादा पानी पीने की सलाह

गर्मी के कारण बीमारियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। नागरिक अस्पताल में आए दिन ओपीडी बढ़ोतरी हो रही है। यहां तक की निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। इन दिनों उल्टी, दस्त, बुखार, सांस, दमा व चर्म रोग ज्यादा आ रहे हैं। गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों भीषण गर्मी है। ऐसे में लू लगने की संभावना बनी रहती है। मरीजों को चाहिए कि वह तरल पदार्थों व ठंडी वस्तुओं का सेवन करें। बाजार की तली हुई चीजों, फास्ट फूड का सेवन करने से परहेज रखें। सावधानी ही बचाव है।


जींद रोड पर पक्षी गिरा

जींद रोड पर एक पक्षी बीच सड़क पर अचानक गिर गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे उठाकर छाया में बैठाया और उसे पानी पिलाया। पानी पीने के कुछ देर बाद वह उड़ गया। उधर, पशु-पक्षियों के भोजन कीड़े-मकोड़े नमी वाले स्थानों में ही मिल पाते हैं। खुले मैदान में कीड़ कम हो जाते हैं, जिससे उन्हें भोजन खोजने में मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed