{"_id":"680402997b5152661104043d","slug":"wheat-straw-and-hay-burnt-to-ashes-in-badnara-and-sirsal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-628108-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बदनारा और सिरसल में गेहूं के फाने व भूसा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बदनारा और सिरसल में गेहूं के फाने व भूसा जलकर राख
Sun, 20 Apr 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। शुक्रवार को आई आंधी के बाद तेजी से फैली आग ने बदनारा व सिरसल के किसानों का लाखों का नुकसान किया। सिरसल गांव निवासी समीर टूरण, अशोक शर्मा ने बताया कि बदनारा में आग ने खूब तांडव मचाया।
उन्होंने बताया सिरसल के किसान विनोद पुत्र प्यारे ने बदनारा में गेहूं की फसल बोई हुई थी। आग में आठ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल व 22 एकड़ फाने जल गए।
इसके अलावा पवन पुत्र जगत व एक अन्य किसान के 20 एकड़ खेत में जमा भूसा भी जल गया। के यशपाल के लगभग 10 एकड़ भूसे का कूप भी जलकर स्वाहा हो गया। इस दौरान भूसे का कूप भी जल गए। बदनारा में ही गोबर के उपलों के सात बिटोडे भी राख हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि जब आग ने विकराल रूप धारण कर बदनारा गांव में प्रवेश किया
तो बारिश आने के साथ हवा का रुख़ भी दूसरी तरफ़ हो गया। जिससे गांव आग से बच गया।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि बारिश नहीं आती और हवा का रुख़ नहीं बदलता तो भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि सिरसल व बदनारा के सरपंच के अलावा दमकल विभाग व प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा नुकसान होने से टल गया।
विज्ञापन
अशोक शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली भी आग की चपेट में आ जाने से ट्राली के टायर भी जल गए।