फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Well wow! Kaithal has been malaria free for the last six years

Kaithal News: भई वाह! पिछले छह साल से मलेरिया मुक्त है कैथल

Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Well wow! Kaithal has been malaria free for the last six years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व मलेरिया दिवस वीरवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व स्टाफ को जागरूक किया जाएगा। जिलेवासियों के लिए सबसे राहत वाली बात यह है कि म्हारा कैथल पिछले छह साल से मलेरिया मुक्त है।

गर्मी शुरू होने के बाद मच्छरों के प्रकोप के बीच मलेरिया और डेंगू की बीमारी फैलने की आशंका रहती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता की वजह से जिले में ये रोग पनप नहीं सके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तैयारी जोरदार है। इसके तहत 31 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है। करीब 300 सैंपल मलेरिया की जांच के तहत लिए गए हैं। इसमें राहत की बात है कि अभी तक कोई केस पॉजिटिव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों में करवाई जाएगी प्रतियोगिताएं ः शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा। वहीं डोर-टू-डोर अभियान चला मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।

उप स्वास्थ्य केंद्र चंदाना के डाॅ. सुनील जांगड़ा ने बताया कि गांव के राजकीय स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। इस रैली में लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अपने घरों के सदस्यों व आसपास के लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन खुले में जमा पानी के सभी स्रोतों जैसे कूलर, टंकी होदी, फ्रिज के पीछे ट्रें ,टायर, मटके, गमले की सफाई के प्रति भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ लोगों को पंपलेट बांटकर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा


मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए 28 रेपिड रिस्पांस टीमों का भी गठन किया गया है। इन टीमों ने अब डोर-टू-डोर सर्वे करके बुखार को लेकर जांच शुरू कर दी है। जिसमें अभी तक करीब 31 हजार घरों में जांच की जा चुकी है। इसमें करीब 300 से अधिक सैंपल लिए गए हैं। इसमें अभी तक मलेरिया का कोई भी केस सामने नहीं आया है। यह सर्वे लगातार एक महीने तक जारी रहेगा। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, कैथल।
मलेरिया के आंकड़े
वर्ष
मलेरिया केस

2014
45

2015
25

2016
16

2017
09

2018
03

2019
00

2020
00

2021
00

2022
00

2023
00

2024
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed