{"_id":"6701aa60460662e12b0003be","slug":"welcomed-at-pink-booth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-492860-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिंक बूथ पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिंक बूथ पर किया स्वागत
Sun, 06 Oct 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय कन्या स्कूल के बूथ नंबर 22 को मॉडल बूथ तथा 23 को पिंक बूथ बनाया गया था। प्रशासन द्वारा बताई गई कोई भी सुविधा नजर नहीं आई।
इस बूथ पर सजावट के नाम पर कुछ गुलाबी गुब्बारे ही थे। सेल्फी प्वाइंट कहीं नजर नहीं आया। महिलाओं की सुविधा के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नजर नहीं आई। हालांकि पिंक बूथ के प्रवेश द्वार पर स्काउट्स एंड गाइड की स्वयंसेविकाओं ने तिलक लगा कर मतदान करने आने वालों का स्वागत किया।
नोटा का बटन दबाया
पहली बार वोट डालने के लिए आई सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने नोटा का बटन दबाया है। उनका कहना था कि सरकार लड़कियों की शिक्षा में सुविधाओं के दावे तो करती है पर उनको सुविधा मिलती नहीं। प्रतिनिधियों के आगे पीछे फिरना पड़ता है तो ऐसे में बेहतर है कि मैं नोटा का बटन दबाऊं। इसी वजह से यह किया।
विज्ञापन
पहली बार डाला वोट
गांव बात्ता के बूथ नंबर 42 पर पहली बार मतदान करने के लिए आई काजल व पूजा ने बताया कि वे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वे पहली बार मतदान करेगी और मतदान को लेकर उसके मन में बहुत उत्साह है। पूजा का कहना था कि युवाओं को मतदान करने से गुरेज नहीं करना चाहिए। संवाद