फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Welcome to two players who returned after winning medals in Wushu

वुशु प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी दो खिलाडिय़ों का कैथल पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Welcome to two players who returned after winning medals in Wushu
कैथल। रूस के मॉस्को में 22 से 28 फरवरी तक हुई अंतरराष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में कैथल की दो बेटियों रजनी राणा व जीवन विजेता ने तीन पदक जीते हैं। मंगलवार को दोनो बेटियां जैसे ही बस स्टैंड पर पहुंची उनका परिजनों व उनके चहेतों द्वारा फूल मालाएं व पैसों की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और ढोल की थाप पर जश्न मनाया गया। इसके बाद खुली जीप में बैठकर खिलाड़ियों का शहर में रोड शो निकाला गया। रोड शो बस स्टैंड से शुरू होकर करनाल रोड, अंबाला रोड के बाद मैरीगोल्ड स्कूल में खत्म हुआ। जहां पर दोनों खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया और ढोल पर नाच कर खुशी जाहिर की। अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में ताओलू प्लेयर जीवन विजेता ने जूनियर आयु वर्ग में अपने इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया व रजनी ने सीनियर आयु वर्ग में दो इवेंट में दो कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। इससे पहले खिलाड़ी जीवन विजेता लगातार सात वर्ष से राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी है। वहीं खिलाड़ी रजनी भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु व राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन

स्कूल में पहुंचने पर किया स्वागत
मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों के पहुंचने पर समाजसेवियों और स्कूल प्रबंधक समिति ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। जिसमें समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता, भाजपा नेता परवीन सरदाना, जिला वुशु संघ कैथल के प्रधान प्रयाग राज गोयल, जिला वुशु संघ के सचिव दीपक कुमार लोट, रामदिया चावरिया, श्याम लाल कल्याण, सुशील लोट, जसवंत, सतपाल गुप्ता सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच गुरमीत, कोच रीता रानी, विजय टांक, विजय शर्मा, जूडो कोच सपना, सनराइस स्कूल के एमडी खुशीराम व मैरीगोल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed