फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Welcome to the players of Yogeshwar School

Kaithal News: योगेश्वर स्कूल के खिलाड़ियों का स्वागत

Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the players of Yogeshwar School
19 सीवन में विजेता बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। योगेश्वर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खेलों में शीर्ष स्थान हासिल किए। विजयी खिलाड़ियों के स्कूल लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रबंध निदेशक सतपाल शर्मा ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, कोच रविंद्र सोनी के मार्गदर्शन और पूरे स्टाफ के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि अब स्कूल के कई खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि अंडर-14 कबड्डी (लड़के) में प्रथम स्थान, अंडर-14 खो-खो (लड़कियां) में द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में जागीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती (60 किग्रा) में एकमजीत, (45 किग्रा) में रमन, (48 किग्रा) में अमृत, (30 किग्रा) में शुभम, (62 किग्रा) में निशांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती (30 किग्रा) में विनीत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बॉक्सिंग (60 किग्रा भार वर्ग) में भी एकमजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर पिंकी शर्मा, कुलजीत सिंह, राकेश शर्मा, नमन शर्मा, सुनीता रानी, निशा रानी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed