{"_id":"6795381b032fbb02da03b6d4","slug":"website-closed-happy-cards-will-not-be-available-for-two-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-568060-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वेबसाइट बंद, दो दिन नहीं चलेंगे हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वेबसाइट बंद, दो दिन नहीं चलेंगे हैप्पी कार्ड
Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से 26 जनवरी तक सुधार के चलते बंद की गई विभागीय वेबसाइट के कारण आगामी दो दिनों तक रोडवेज में हैप्पी कार्ड नहीं चल सकेंगे। ऐसे में हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को बसों का किराया अदा करके टिकट लेना पड़ेगा।
विभाग की वेबसाइट के अपडेट होने के चलते जहां हैप्पी कार्ड बंद किए गए हैं। वहीं, इनके वितरण को लेकर शनिवार को काउंटर भी बंद रहा। ऐसे में यह हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को नहीं मिल पाए।
बन चुके हैं डेढ़ लाख से अधिक हैप्पी कार्ड ः रोडवेज विभाग की तरफ से पूरे जिले में डेढ़ लाख से अधिक कार्ड बनाएं जा चुके हैं। करीब एक लाख 47 हजार कार्ड बंट भी चुके हैं। अब तक जिले में एक लाख 98 हजार
विज्ञापन
लाभार्थियों की ओर से आवेदन किया गया है। जिले में इस समय पूंडरी
और कैथल के बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। अब प्रतिदिन 400 से अधिक हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत लाभार्थियों के आगामी दो दिन तक कार्ड नहीं चलेंगे, क्योंकि मुख्यालय की ओर से वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। - कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।