फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   weather, wind blow, 25 kilomiter, people tense, kaithal

25 किलोमीटर की स्पीड से चली हवाओं ने किया बेहाल

Sun, 23 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 23 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
weather, wind blow, 25 kilomiter, people tense, kaithal
धूल भरी आंधी ने ‌किया प्रभावित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार दोपहर को चली धूल भरी आंधी ने जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज हवाएं चलती रहीं। जिस कारण चारों ओर रेत ही रेत जम गया। आंधी के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अगले सप्ताह गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।      
विज्ञापन


शनिवार दोपहर तक तेज धूप निकली हुई थी। जिस कारण लोग तपन महसूस कर रहे थे। दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और धूल के गुबार ने आसमान को ढक लिया। इसी दौरान तेज अंधड़ शुरू हो गया। चारों ओर धूल के कारण लोग काफी परेशान हुए। करीब आधे घंटे तक तेज हवाएं चलती रहीं। औसतन 18 तो अधिकतम 25 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलतीं रहीं। हालांकि दिन में चली आंधी के बाद शाम के समय मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने ठंडी हवाओं के बीच मौसम का आनंद लिया।      
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में परिवर्तन हुआ है। जिससे कुछ राहत मिली है। इस आंधी के कारण तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से घटकर शनिवार को अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। वहीं न्यूनतम यह 24 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह भी हलकी बूंदाबांदी की उम्मीद है। 26 व 27 अप्रैल को हलकी बूंदाबांदी होगी। इससे भी तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। शनिवार को हवाओं की स्पीड औसतन 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed