फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   weather, cold, 1.5 temperature, wednesday, kaithal

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

Thu, 12 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 12 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
weather, cold, 1.5 temperature, wednesday, kaithal
तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी व मैदानी इलाकों में शीत लहर के चलते ठंड का प्रकोप चरम पर है। पिछले एक सप्ताह से लगातार ठंड बढ़ रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं। बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी अगले तीन दिनों तक यूं ही तापमान में गिरावट जारी रहेगी। तापमान में गिरावट से लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। बुधवार सुबह कोहरा भी रहा जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पहले से एक से दो डिग्री तक गिरावट रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि तापमान में कमी के कारण पाला जमा रहेगा। जिससे फसलों को काफी फायदा मिलेगा। सुबह के समय कोहरा होने की संभावना हैं। इस मौसम का सब्जी में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा जहां पाला जमा है, वहां सरसों में भी नुकसान हो सकता है। बाकी गेहूं, जौ, चना व हरे चारे में कोई नुकसान नहीं है। गेहूं की फसल में इसका काफी फायदा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed