फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   watter logging, mud, dirty water, kaithal

गंदे पानी व किचड़ से निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 05 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 05 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
watter logging, mud, dirty water, kaithal
गली में भरे कीचड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सेरधा में गली में भरे कीचड़ से लोगों का जीना दुभर हो गया है। कीचड़ से भरी इस गली से खाली निकलना भी किसी खतरे से खाली नही है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गली में हर समय भरे पानी व कीचड़ पर जहरीले मच्छर पनप कर बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। जिससे मलेरिया, डेंगू वायरल जैसी बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीण राजेश, नरेश, रोशन, बलजीत, रामकिशन ने बताया कि गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही है जिससे पानी गलियों व नालियों में भरा रहता है और लोगों को इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।


पानी की निकासी के लिए कई बार प्रशासन को भी गुहार लगा चुके है। लेकिन पिछले लंबे समय से गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही की जा रही। जिससे गांव की कई गलियों में पानी व कीचड़ भरा हुआ है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इनकी समस्या को देखते हुए पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed