फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water scarcity has changed the direction of agriculture, emphasis on traditional crops

Kaithal News: पानी की किल्लत ने बदली खेती की दिशा, पारंपरिक फसलों पर जोर

Mon, 15 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water scarcity has changed the direction of agriculture, emphasis on traditional crops
खेतों में लहराती हुई सरसों की फसल।
राजौंद। नहरी पानी की कमी व भूमिगत जल का गहरा होना व पानी सिंचाई योग्य न होने से क्षेत्र के किसान अपनी पारंपरिक फसलों की और लौटने लगे हैं। इस क्षेत्र का किसान कई वर्ष पहले सरसों, चना, तारा-मीरा, जौ व चना एवं गेहूं मिलाकर बेरड़ा इत्यादि की फसलें उगाते थे। नकदी फसलों के चक्कर में फंस कर यहां का किसान भी गेहूं व धान के मोह से नहीं बच सका, जिसका परिणाम किसान के सामने नहरी पानी की भारी कमी एवं भूमिगत जल स्तर दिनों दिन नीचे गिरता चला गया।
विज्ञापन

किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए भारी भरकम खर्चों की चपेट में आता चला गया, लेकिन फिर भी फसलों की औसत पैदावार में भारी गिरावट लगातार जारी रहने से किसान को अपनी प्राचीन एवं बरानी फसलों की और लोटने को विवश हो गया। क्षेत्र का किसान आज धान, गेहूं की फसल को छोड़कर धीरे-2 सरसों व दाल आदि की फसलों की तरफ लौटने लगा है, जिसके चलते क्षेत्र के गांवों में अनेकों स्थानों पर हरि भरी सरसों के पीले फूलों से लदे खेत दिखाई देते हैं। किसानों में रामपाल, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि प्राचीन काल में किसान सरसों व चना, जौ इत्यादि की फसलों को उगाता था, जो बहुत कम खर्चीली होती थी तथा इन फसलों से होने वाली आमदनी भी किसान के लिए वरदान साबित होती थी तथा सिंचाई की भी ज्यादा आवश्यकता इन फसलों को नहीं होती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed