फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water level in Ghaggar is 24 feet, roads are filled with water up to two feet

Kaithal News: घग्गर में जलस्तर 24 फीट, सड़कों पर दो फुट तक भर गया पानी

Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Water level in Ghaggar is 24 feet, roads are filled with water up to two feet
समय........दोपहर 12.40 बजे। 27 गुहला-चीका। घग्गर नदी में उफान के कारण मझेडी गांव के खेतों में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। गुहला-चीका क्षेत्र से गुजर रही घग्गर नदी में जलस्तर कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को यह जलस्तर रात आठ बजे तक 24 फीट के करीब पहुंच गया है। रविवार को पानी का बहाव तेज हो सकता है। अब यदि पानी का बहाव हुआ तेज तो क्षेत्र के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। कई गांवों से खंड मुख्यालय का संपर्क टूट सकता है और फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
वहीं, घग्गर के साथ ही भागल गांव से गुजर रही मारकंडा नदी का पानी भी खतरे के निशान 25 फीट से ऊपर पहुंच गया है, ऐसे में कई गांवों की सड़कों पर डेढ़ से दो फीट पानी आ गया है।
विज्ञापन

जिन गांवों में पानी आया है, उन गांवों में रत्ताखेड़ा, सिहाली, मोहनपुर, मंझेड़ी, मैंगड़ा, भूंसला व पपराला शामिल है। तीन दिन में 10 से अधिक गांवों में करीब पांच हजार एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। वहीं, अब बाढ़ के खतरों के चलते गांवों से पंजाब जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। इन रास्तों पर पुलिस प्रशासन ने बेरिकेड लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गांवों को पानी की मार से बचाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी से सड़क उखाड़ी है। पिछले पांच दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही घग्गर नदी ने गुहला के गांव भागल, भूंसला, रत्ताखेड़ा कड़ाम, सिहाली, पपराला, मोहनपुर, मैंगड़ा, मंझेड़ी, बाउपुर, ढंढोता, कमहेड़ी, खंबेहड़ा, सरोला, रत्ताखेड़ा लुकमान, बुबकपुर, दाबा, चाबा, बुढऩपुर आदि गांवों की लगभग छह हजार एकड़ में खड़ी फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं।
इसके साथ ही कई गांवों के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। गांवों से बाहर बने डेरे भी पानी की जद में आ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed