फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   water crisis, people, 32 days, canel, kaithal

संभल कर करें पानी का प्रयोग, राशनिंग से काम चला रहा है विभाग

Sun, 23 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 23 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
water crisis, people, 32 days, canel, kaithal
विभाग के पास 25 दिन तक का पानी स्टोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी के मौसम में पेयजल को लेकर परेशानियां शहर के कई इलाकों में आने लगी हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष भी बढ़ने लगा है। लेकिन विभाग को पानी की कमी के चलते पानी की राशनिंग करनी पड़ रही है। सिंचाई विभाग से आग्रह कर 20 से 23 अप्रैल तक नहर में दो दिन पहले पानी छुड़वाया गया, तब जाकर पानी का काम चला। अब करीब 25 दिनों का पानी विभाग के पास स्टोर है। लेकिन नहर अब 32 दिन बाद आएगी। ऐसे में विभाग को राशनिंग करके पानी से काम चलाना पड़ेगा। यही कारण है कि जनस्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि पानी का जरूरत अनुसार ही प्रयोग करें। जल संरक्षण में सहयोग करें।
विज्ञापन


दो दिन पहले छुड़वाया नहर में पानी
पिछले सप्ताह से शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत पैदा हो गई। अधिकतर इलाकों में एक ही समय पानी आता है। लेकिन इस एक समय में भी परेशानियां आने लगीं। शहर में अर्जुन नगर, ढांड रोड पर गांधी नगर सहित, वार्ड नंबर 1 व 2 में पानी की किल्लत के साथ कई इलाकों में कुछ ही समय तक पानी मिला। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाटर वर्कर्स में पानी लगभग सूखने के कगार पर पहुंच गया था। जिस कारण पानी की राशनिंग करनी पड़ी। सिंचाई विभाग से आग्रह कर 20 अप्रैल को नहर में पानी छुड़वाया गया। अन्यथा यह 22 अप्रैल को आता। अब 23 अप्रैल के बाद आगामी 23 मई को ही पानी आएगा। लेकिन विभाग के पास दोनों वाटर वर्कर्स में करीब 14 फुट तक भरने के बावजूद 20 से 22 दिन तक पानी चलेगा। वह भी राशनिंग करने के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में एक ही समय पानी
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतर इलाकों में एक ही समय में पानी की आपूर्ति हो रही है। जहां सुबह पानी दिया जाता है, वहां शाम को पानी नहीं दिया जाता। जहां शाम को आता है, वहां सुबह नहीं आता। जिस इलाके में सबमर्सीबल पंप लगे हुए हैं, वहां दो समय भी पानी दिया जा रहा है।


 पानी की बचत में सहयोग करें लोग
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद सरोहा ने बताया कि पानी की कमी नहीं है। लेकिन इसे जरूरत अनुसार प्रयोग करें। दो दिन पहले नहर में पानी छुड़वाना पड़ा। ताकि नियमित रूप से पेयजलापूर्ति हो सके। कुछ दिनों से पानी की कमी के कारण राशनिंग करनी पड़ रही है। अब करीब 22 दिनों का पानी आ गया है। लेकिन बताया जा रहा नहर 23 मई को आएगी। तो इसी पानी से काम चलाना पड़ेगा। आम जनता से भी अपील है कि वे पानी की बचत में सहयोग करें। जरूरत अनुसार पानी का प्रयोग करें। इसे व्यर्थ ना बहनें दें। पानी की बचत होगी तो वह आम जन के ही काम आएगा।

ऐसे करें पानी की बचत
1. पानी की टंकी भरने पर तुरंत मोटर बंद कर दें। टंकी के ऊपर फ्लॉट (गुब्बारा) वॉल लगाना सुनिश्चित करें, जिससे पानी व्यर्थ ना बहें।
2. जितना पानी प्रयोग करना हो, उतना ही प्रयोग करें, उसके बाद नल बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed