{"_id":"69e009acb98550de8d0ae607","slug":"wastewater-is-accumulated-in-the-vacant-plots-of-ward-11-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147975-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्ड-11 के खाली प्लाटों में जमा है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्ड-11 के खाली प्लाटों में जमा है गंदा पानी
Thu, 16 Apr 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
गली नंबर-7 में सालों से भरा सीवर का पानी।
कैथल। शहर के वार्ड नंबर-11 की डिफेंस कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। खासकर गली नंबर-7 के एक खाली प्लॉट में पिछले कई वर्षों से सीवर का पानी जमा है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गली नंबर सात निवासी गुरदेव ने बताया कि इस प्लॉट में चार सालों से गंदा पानी भरा हुआ है। नगर परिषद के कर्मचारी कभी-कभी आते हैं, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्लॉट में जमा सीवर के पानी की जल्द से जल्द निकासी करवाई जाए और स्थायी समाधान किया जाए।
- जांगिर मोर ने बताया कि पानी जमा रहने से मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां रहना मुश्किल हो गया है।
- अनीता ने बताया कि बारिश के दिनों में हालत और भी खराब हो जाती है। गंदा पानी सड़क तक फैल जाता है और घरों के बाहर भी पानी जमा हो जाता है। कई बार तो इस पानी से बदबू इतनी आती है कि बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
- रणधीर का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां अक्सर सांप निकल आते हैं। ऐसे में लोगों में डर का माहौल बना रहता है। छोटे बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने दिया जाता। इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। संवाद
वर्जन
वार्ड-11 की पार्षद सुशीला ने कहा कि गली में मच्छरों की भरमार है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। न ही यहां पर प्रशासन की ओर से कोई मच्छरों की दवा डालने आ रहा है और न ही फॉगिंग का कोई इंतजाम है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देगा चाहिए।