फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Warriors Club won nine medals in national level karate competition

वॉरियर्स क्लब ने राष्ट्र स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीते नौ पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Warriors Club won nine medals in national level karate competition
वॉरियर्स क्लब ने देहरादून में हुई राष्ट्र स्तरीय सीको काई कराटे प्रतियोगिता में 9 पदक जीते। प्रतियोगिता में जिले से यजुर ने सब जूनियर 9 वर्षीय कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया, एंजेल ने 11 वर्षीय सब जूनियर कैटेगरी में रजत पदक, निकुंज चुघ ने 7 वर्षीय सब जूनियर कैटेगरी में रजत पदक, आरव ने सब जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक, हरनूर ने अंडर 9 वर्षीय सब जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक, इशिता 9 वर्षीय सब जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक, दक्ष जुनेजा ने 8 वर्षीय सब जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक, सायना ने 10 वर्षीय सब जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक तथा वृंदा ने 13 वर्षीय सब जूनियर कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल कर वॉरियर्स क्लब का मान बढ़ाया। चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व वॉरियर्स क्लब इंडिया के फाउंडर पंकज शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि खिलाड़ी के जीवन में हर गलती ही उसकी शिक्षा होती है। अपनी गलतियों से ही खिलाड़ी सीख लेकर आगे बढ़ता है। इसी दौरान वॉरियर्स क्लब कैथल के डायरेक्टर रवि किरण अपने एकेडमी के इस परिणाम को लेकर बहुत खुश थे। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी छोटी उम्र में ही सही खेलों का चयन कर लेता है तो जीवन में उस खिलाड़ी के अंदर निर्णय लेने की क्षमता अपनी उम्र के अन्य ब‘चों से अधिक होती है तथा वह कभी भी किसी भी परिणाम से घबराता नहीं है। वॉरियर्स क्लब एकेडमी के चीफ कोच अजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बहुत सारी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed