{"_id":"67e8530fe4dc204a2606320f","slug":"warning-of-action-against-negligence-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612982-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला प्रशासन के आदेशों पर जिला शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू की है। इसी कवायद के तहत जिलेभर के सरकारी स्कूलों की स्टाफ की ओर से प्रवेश उत्सव चलाया गया है।
इस संदर्भ में विभाग ने विशेष हिदायत जारी की है कि यदि किसी स्कूल मुखिया ने हिदायतों का पालन न कर लापरवाही बरती तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इस बार जिला प्रशासन प्रवेश उत्सव पर सख्त है। इस अभियान के तहत स्कूल मुखियाओं को दाखिले करवाने को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। वहीं, आगामी एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में दाखिले भी शुरू होंगे। प्रवेश में लापरवाही पर मुखिया से जवाबदेही मांगी जाएगी।
स्कूलों में कम संख्या होने पर स्कूलों के बंद होने का रहता है भय ः प्रत्येक वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव के तहत दाखिला संख्या बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिया जाता है। यदि सरकारी स्कूलों में कम संख्या होती है तो स्कूलों के बंद होने का अधिक भय रहता है। इसलिए प्रशासन सहित विभाग का यह प्रयास रहता है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक संख्या बढ़ाई जाए। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि जअब यदि कोई किसी स्कूल मुखिया ने लापरवाही बरती तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।