{"_id":"5809120a4f1c1b592c7057a8","slug":"wards-development-grant-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 14 में एक करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 14 में एक करोड़ से होगा विकास
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 14 में समाजसेवी विनोद शर्मा एवं पार्षद दीपक शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्याशी रहे राव सुरेंद्र सिंह व नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने सरकार की ओर से एक करोड़ की ग्रांट देने का एलान किया। जिससे वार्ड में सड़कों, गलियों व नालों का निर्माण किया जाएगा।
बुधवार सायं वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर मोटरसाइकिल के काफिले के साथ लोगों ने दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यक्रम में उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड व गांव का समान विकास करवाना है। इसलिए हर वार्ड में विकास कार्यों की घोषणा की जा रही है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से उत्साहित राव सुरेंद्र सिंह ने वार्ड में करीब 60 लाख रुपये की ग्रांट मुख्यमंत्री के कोटे से देने का ऐलान किया। जिससे वार्ड में जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा।
चेयरमैन ने कहा कि पूरे शहर का समान गति से विकास करवाया जा रहा है। पार्षद दीपक शर्मा पूरी लग्र से वार्ड के विकास के लिए जुटे हुए हैं। प्रजापति ने वार्ड में विकास कार्यों के लिए करीब 40 लाख रुपये की राशि की ग्रांट देने का एलान किया। जिससे वार्ड में कम्यूनिटी सेंटर, गलियों, सड़कों व नालों का निर्माण किया जाएगा। समाज सेवी विनोद शर्मा ने अतिथिगणों का फूलों की बड़ी माला से अभिनंदन किया। वहीं पार्षद दीपक शर्मा ने वार्ड की जरुरतमंद परिवारों की बेटियों गुरप्रीत कौर, संजना, दीक्षा शर्मा व मुस्कान को गोद लिया। इनकी पढ़ाई लिखाई व अन्य जरूरत का सारा खर्च उठाएंगे। साथ ही इस अवसर पर तीन सफाई कर्मियों मनीष, सुरजीत, मोनू व विक्की को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पहुंचे सभी पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जगपाल शर्मा, पार्षद भीम सिंह, काका सचदेवा, पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, कृष्ण सैनी एडवोकेट, सुरेंद्र पहलवान, सुरेश कश्यप, वरुण मित्तल, पार्षद कुलदीप सैनी, गोपाल सैनी, प्रवीण कुमार, गौरव ढुल, विनोद सोनी, दलबीर भान, चंदाना के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, सरपंच छात्र काला, मांडी सरपंच श्रवण कुमार, समाज सेवी प्रेम कल्याण, पंडित हुक्म चंद, सुरेंद्र प्रजापति, बाबा हवा सिंह, सतपाल सैनी, कृष्ण सैनी, बदरी सैनी, जोगी सैनी, ईश्वर हरीजन, राजेश शर्मा, नोहरिया राम शर्मा, बलबीर शर्मा, ऋषिराज, शिव शंकर, नसीब पांचाल, संतोष सैनी ने भाग लिया।
इस अवसर पर संतोष सैनी, भजन प्रजापत, धर्मबीर, माया देवी, नफे सिंह, शमशेर सिंह, रामधारी सहित कई समाज के लोगों ने कांग्रेस व इनेलो छोड़कर भाजपा का दामन थामा। 19 के विकास कार्यों के लिए दोनों नेताओं ने 40 लाख रुपये देने की घोषणा की।