{"_id":"6345cd7301549238ed653943","slug":"ward-nine-divided-into-three-circles-fierce-competition-kaithal-news-knl124156395","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हलकों में बंटे वार्ड नौ में मुकाबला जोरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हलकों में बंटे वार्ड नौ में मुकाबला जोरदार
विज्ञापन
कैथल। जिला परिषद का वार्ड नंबर नौ ऐसा वार्ड है, जो तीन हलकों में बिखरा हुआ है। इस वार्ड में विधानसभा क्षेत्र कैथल, कलायत व पूंडरी के गांव आठ गांव आते हैं। इस वार्ड में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर के मैदान में आने के कारण मुकाबला चर्चा में है। उनके अलावा पंकज नैन खुद को आठ गांवों का पंचायती उम्मीदवार बता रहे हैं। सोशल मीडिया में मास्टर प्रेम ग्योंग का नाम भी उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा है।
शिक्षा, स्वास्थ्य व नालियों व गलियों को प्रमुख मुद्दा मान रहे हैं उम्मीदवार-इन आठ गांवों में पानी की निकासी, शिक्षा के स्तर में सुधार, स्वास्थ्य में सुधार, गलियों, नालियों के निर्माण, चौपालों की मरम्मत हो या अन्य मुद्दे, इन्हें उम्मीदवार अपने चुनावी अभियान में उठा रहे हैं। इनका दावा है कि काकौत में खिलाड़ियों को देखते हुए खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार से गांव कठवाड़ में पानी की निकासी का मुद्दा है। गांव ग्योंग में गलियों, नालियों का निर्माण व चौपालों की मरम्मत की बात कही जा रही है।
लगभग 40 हजार वोट के वार्ड में ये आते हैं गांव-इस वार्ड में गांव कठवाड़, डयोडखेड़ी, ग्योंग, नैना, धौंस कैथल विधानसभा क्षेत्र से काकौत व सेगा कलायत विधानसभा क्षेत्र व फतेहपुर पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से आता है।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर के आने से चर्चा में आया वार्ड
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में दो बार अध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी का चेयरमैन रहे राजपाल तंवर ने इस वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनका कहना है कि वे इन गांवों में सरकार से ग्रांट लाकर विकास करवाएंगे। इसके अलावा इस वार्ड ने पंकज नैन ने स्वयं को पंचायती उम्मीदवार घोषित किया है। पंकज ने कहा कि उन्हें आठ गांवों के लोगों ने सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस वार्ड में गांव ग्योंग से पे्रम ग्योंग के बतौर उम्मीदवार की सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हैं। आने वाले समय में देखना होगा कि इस वार्ड में कौन-कौन से प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं। फिलहाल राजनीतिक हलकों में यह वार्ड चर्चा में है।