{"_id":"617c272a2e3443094726b7fe","slug":"wanted-accused-arrested-for-stealing-cash-kaithal-news-knl88099851","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी चुराने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी चुराने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर पोस्ट ने पेटीएम के जरिए ऑनलाइन नकदी चुराने की वारदात में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि योगेश निवासी कैथल की शिकायत पर थाना सिविल लाईन में 11 जनवरी को दर्ज मामले के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से पेटीएम की के जरिए ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये चुरा लिए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गांव जखोखर जिला नूंह निवासी आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इससे पहले उक्त मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके पुलिस ने उसके कब्जे से 18 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ उनके किसी परिचित का नाम लेकर संपर्क किया था व उनके खाते में पैसे डलवाने की बात कही गई थी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर ऑनलाइन नकदी हड़प ली थी। आरोपी शाहिद इससे पहले साइबर धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में रोहतक जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी का हड़पी गई नकदी की बरामदगी की सहित अन्य पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
चौकी पूंडरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी काबू किए हैं। इनके कब्जे से 62 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार अनाज मंडी पूंडरी के गेट के पास एक खोखा पर रमेश निवासी पूंडरी को 36 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया। एक अन्य मामले में चौकी पूंडरी पुलिस ढांड रोड फतेहपुर स्थित एक दुकान में शराब बेच रहे आरोपी धीरेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। इसी प्रकार तीसरे मामले में नैना मोड फतेहपुर पर शराब बेच रहे रजत निवासी फतेहपुर को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। संवाद