फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   wait for salary

आठ महीने से वेतन के इंतजार में नंबरदार

Sat, 01 Mar 2014 11:51 PM IST
गुहला-चीका
गुहला-चीका Updated Sat, 01 Mar 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
wait for salary
नंबरदार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट जीवन सिंह नैन ने की। बैठक में नैन ने कहा कि नंबरदारों का आठ माह से मानदेय बकाया है। कुछ नंबरदारों का जनवरी का भी मानदेय रहता है। इस बारे में मुख्यमंत्री और उपायुक्त को भी लिखित रूप से  अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


एडवोकेट नैन ने कहा कि एक तरफ तो सरकार नंबरदारों को मानदेय देने का करोड़ों रुपये का विज्ञापन देकर प्रचार-प्रसार कर रही है और दूसरी तरफ नंबरदारों की समस्याओं की तरफ जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न केवल पिछला मानदेय निश्चित अवधि में मिलना चाहिए बल्कि आने वाले महीनों में भी मानदेय 10 तारीख से पहले मिल जाना चाहिए। बैठक में उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव भी पारित किया गया जिनकी वजह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। अगर जल्द ही इस बाबत कोई कार्रवाई न हुई तो नंबरदार एसोसिएशन गुहला उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एक प्रस्ताव पास कर उन नंबरदारों को भी चेतावनी दी गई है जो शिनाख्त करते वक्त किसी तरह का नजराना वसूल करते हैं। अगर कोई भी नंबरदार भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो एसोसिएशन न केवल उसका बहिष्कार करेगी बल्कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज करवाएगी। इस अवसर पर अजमेर सिंह नंबरदार पपराला, प्रकाश ढंढयोता, मेहर सिंह, दलीप सिंह, नौरल राम, बशीर खान, गुरमेल सिंह, जयभगवान बलबेहड़ा, कृष्ण कुमार पीड़ल, जगमोहन सिंह राणा आदि सहित कई अन्य गांवों के नंबरदार मौजूद रहे।


रामनिवास उपप्रधान बने

 बैठक में नंबरदार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें रामनिवास उपप्रधान, बलवीर सिंह धीमान सेक्रेटरी, गुरमेल सिंह नंबरदार चीका को कोषाध्यक्ष, गुरमेल सिंह नंबरदार बदसूई को प्रेस प्रवक्ता व जरनैल सिंह को सह सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी में भूपेंद्र सिंह भागल, मोहन सिंह राणा अगौंध, गुरनाम सिंह भूंसला, कुलवंत सिंह, भगत सिंह, जंग सिंह थेह मुकेरियां, ज्ञान सिंह गगड़पुर, अमरनाथ, बलवीर सिंह, निर्मल सिंह खरौदी, भजन सिंह मंझेडी व ज्ञान सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed