फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Voting for no-confidence motion against chairman in Kaithal Zila Parishad, result not released

Kaithal: जिला परिषद में अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान, परिणाम नहीं किया जारी; दीपक मलिक को राहत

Fri, 19 Jul 2024 05:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

कैथल जिला परिषद अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया था। इस दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद किया गया था। यहां पर मुख्य गेट पर भी पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था।

विज्ञापन
Voting for no-confidence motion against chairman in Kaithal Zila Parishad, result not released
कैथल जिला परिषद - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल जिला परिषद अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इस प्रक्रिया के तहत 20 में से 17 जिला पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। जबकि अन्य तीन पार्षद मतदान के लिए नहीं पहुंचे। इस मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए स्वयं डीसी प्रशांत पंवार पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एडीसी व सीईओ सी जया श्रद्धा, डिप्टी सीईओ रितू लाठर, डीडीपीओ कंवर दमन आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


मतदान की प्रक्रिया के समय जिला परिषद भवन परिसर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। मतदान प्रक्रिया के तहत मतदान तो हुआ, लेकिन पंजाब एवं हाईकोर्ट के आदेशों के चलते जिला प्रशासन ने परिणाम जारी नहीं किया। इस पूरी प्रक्रिया में 17 जिला पार्षदों में हिस्सा लेने के चलते एक तरफा मतदान होने का अनुमान है। वहीं, इस प्रक्रिया में जजपा समर्थित अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली सहित तीन अन्य पार्षद मतदान के लिए नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव के लिए मतदान से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा के पास 14 और अध्यक्ष के पास छह पार्षद हैं। वहीं, पार्षद विक्रमजीत सिंह की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी होने के चलते उसके निलंबन के चलते वह इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकता था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने जिप अध्यक्ष दीपक मलिक को राहत देते हुए अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाले मतदान के बाद इसका परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी स्वयं अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली ने दी थी। अब जिला प्रशासन हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव के लिए हुए मतदान का परिणाम जारी करेगा। यह चुनाव प्रक्रिया दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई थी, जो शाम करीब साढ़े चार बजे तक जारी रही। चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन मतपेटी अपने साथ ले गया।

सुरक्षा को किया था चाक चौबंद, बाहरी लोगों का प्रवेश किया था बंद, बस में पहुंचे पार्षद

जिला परिषद अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया था। इस दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद किया गया था। यहां पर मुख्य गेट पर भी पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था। चुनाव प्रक्रिया का समय दोपहर तीन बजे रखा गया था। इस दौरान 14 पार्षद बस के माध्यम से जिला परिषद परिसर में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह पार्षद पिछले एक सप्ताह से पहाड़ों की सैर के लिए गए हुए थे।

मतदान के लिए पहुंचे यह पार्षद

वार्ड नंबर एक संजीव ठाकुर
वार्ड नंबर तीन से रुमिला ढुल
वार्ड नंबर चार से दिलबाग
वार्ड नंबर पांच से कमलेश रानी
वार्ड नंबर छह से अमरजीत
वार्ड नंबर सात से कमलेश रानी
वार्ड नंबर आठ से ममता रानी
वार्ड नंबर नौ से देवेंद्र शर्मा
वार्ड नंबर 10 से सोनिया रानी
वार्ड नंबर 13 से जिप उपाध्यक्ष
वार्ड नंबर 14 से पिंकी रानी
वार्ड नंबर 15 से मुनीष शर्मा फरल
वार्ड नंबर 16 रितू कुमारी
वार्ड नंबर 18 से मैनेजर कश्यप- वार्ड नंबर 19 से बलजीत कौर
वार्ड नंबर 20 से सुरजीत कौर
वार्ड नंबर 21 से बलवान सिंह

इन पार्षदों ने नहीं लिया मतदान प्रक्रिया में हिस्सा

वार्ड नंबर दो से जिला परिषद अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली
वार्ड नंबर 17 से आप समर्थित राकेश खानपुर
वार्ड नंबर 12 से नेहा तंवर

अधिकारी के अनुसार

जिला परिषद अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के लिए 19 जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई थी। इससे पहले ही 18 जुलाई को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने परिणाम जारी न करने की दलील थी। इसके बाद शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया तो संपन्न करवा ली, लेकिन इसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेशों के तहत ही यह प्रक्रिया संपन्न करवाई है। - सी जया श्रद्धा, एडीसी व सीईओ, जिला परिषद, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed