फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Volunteers were made to practice micro pranayama

Kaithal News: स्वयंसेविकाओं को सूक्ष्म प्राणायाम का करवाया अभ्यास

Sat, 04 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Volunteers were made to practice micro pranayama
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम सत्र में उमेश गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को सूक्ष्म प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में इंदु वर्मा ने सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीसरे सत्र में सुशील कुमार सैनी ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि महात्मा गांधी की युवाओं के प्रति सोच कैसी थी ? वह युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों में क्यों लगाना चाहते थे? इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय ने बताया कि स्वयंसेविकाओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिलवाने के लिए ड्राइविंग स्कूल गढ़ी पाडला का भ्रमण करवाया। वहां पर ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर राजबीर श्योकंद ने सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन टिप्स बताएं और ट्रैकों का भी भ्रमण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वयंसेविकाओं को पूंडरी के बीड़ का भ्रमण करवाया जहां पर रेंजर ऑफिसर वन विभाग ऋषिराज ने बच्चों को विलुप्त प्राय: पक्षियों को दिखाया। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, दिव्या गोयल, सुनीता देवी और संदीप कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
कुत्ता काटे तो 12 घंटे के अंदर वैक्सीन अवश्य लगवाने की दी सलाह
कैथल। पालतू या आवारा कुत्ते के काटे जाने की स्थिति में हमें 12 घंटे के अंदर वैक्सीन अवश्य लगवा लेनी चाहिए, नहीं तो आपके जीवन के साथ कोई खिलवाड़ हो सका है। इस प्रकार की स्थिति में बरती गई लापरवाही हमारे लिए किसी खतरे से खाली नही है।


यह बात रेडक्रास सोसायटी कैथल से डाॅ. विक्रम दलाल ने बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय की ओर से सरकार स्कूल चंदलाना में लगाए जा रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के दौरान स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कही। डा. ने कहा कि सांप के काटे जाने की सूरत में हमें किसी प्रकार के झाड़ फूंक में ना पड़कर उसका समय रहते डाक्टरी इलाज करवाना चाहिए। शरीर के जिस हिस्से में सांप ने काटा है उसे किसी ब्लेड या किसी अन्य पैनी चीज से ना काटें,क्योंकि ऐसा करने से इंफेक्सन होने का अंदेशा बना रहता है। दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार के लिए वैकल्पिक संसाधन जुटाएं जो आसानी से मिल सकें। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सोनिया रानी, डाॅ. पुष्पा रानी, डाॅ. प्रेरणा, डाॅ.अनीता नैन, कृष्ण कुमार, राहुल, विक्रम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed