{"_id":"677841db41ae496be804e16e","slug":"volunteers-enthusiasm-shown-in-social-service-kaithal-news-c-18-1-knl1004-553163-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाज सेवा में दिखा स्वयंसेवकों का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाज सेवा में दिखा स्वयंसेवकों का जोश
Sat, 04 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर जारी है। शुक्रवार भी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जारी एनएसएस शिविरों में स्वयंसेवकों ने समाज सेवा के कार्य किए।
ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। शिविर का अंतिम दिन स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार योगाचार्य रामचरण ने कार्यक्रम योगाभ्यास से शुरू किया गया।
इसके बाद एनएसएस के जिला समन्वयक विजेंद्र सिंह ने शिविरार्थियों को संबोधित किया और शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं उत्प्रेरक वक्ता अजय दुआ के ‘व्यक्तित्व विकास’ पर आधारित अत्यंत सारगर्भित, सरल, विद्वतापूर्ण एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने शिविर के उद्देश्यों के अनुकूल शिविरार्थियों की ओर से संचालित साप्ताहिक सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अजय दुआ, कार्यक्रम अधिकारी सुमित कौशिक, कार्तिक शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राजौंद। शहीद सिपाही मिठिया राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाना में एनएसएस शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के विषय में जागरूक किया।
जेड किंग इंस्टीट्यूट कैथल से आए हुए नरेश राविश व कंप्यूटर विशेषज्ञ सीमा ने इस विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कंप्यूटर विशेषज्ञ सीमा ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के युग में सभी किसी न किसी रूप में इंटरनेट का उपयोग करते हैं। पहले चोरी के लिए लोग घरों में घुसते थन्व व संपत्ति चुराते थे। अब आपके खाते की राशि एक ओटीपी के जरिए आसानी से चुरा सकते है।
उन्होंने साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान राजकुमार लेक्चरर अर्थशास्त्र,प्रवीण कुमार लेक्चरर्स संस्कृत,दर्शन सिंह,ज्योति रानी व कार्यक्रम प्रभारी दीपक राविश सहित स्वयं सेवक मौजूद रहे। संवाद