Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Volunteers engaged in personality development

Kaithal News: व्यक्तित्व विकास के लिए जुटे स्वयंसेवक

Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Volunteers engaged in personality development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/राजौंद। विभिन्न विद्यालयों में नए वर्ष के पहले दिन स्वयंसेवकों के शिविर लगाए गए। इनमें शामिल हुए स्वयंसेवकों ने व्यक्तित्व विकास के लिए श्रमदान करने के साथ कई जानकारियां हासिल की। कहीं पर स्वयंसेवकों ने हवन किया तो कहीं पर योगाभ्यास भी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलबेहड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिविर में प्रधानाचार्य बलवान सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। संयोजक नवीन बंसल ने विद्यार्थियों को उनके जीवन में एनएसएस शिविरों के महत्व के बारे में बताया कि कैसे एक विद्यार्थी ऐसे शिविरों से अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं।
विज्ञापन


इतिहास प्रवक्ता हरमनदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत 1969 में 37 विश्वविद्यालयों से हुई थी। इस योजना में शामिल होने वाले छात्र - छात्राओं को स्वयंसेवक माना जाता है, जो मानव जीवन के हितकारी कामों को निष्ठा से करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी प्रवक्ता परमजीत कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का चिह्न ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध सूर्य के कोणार्क मंदिर के रथ चक्र से लिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं बल्कि आप’ पर आधारित है जिसका अर्थ है स्वयंसेवक हमेशा मानवता के हितकारी कार्यों को महत्व देता है।

प्रवक्ता यशपाल आर्या ने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को नौकरी में लाभ दिलाती है।इस शिविर में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी भागीदारों को जलपान करवाया। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में एनएसएस शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच नरेश कुमार ने किया। इस दौरान एनएसएस की गतिविधियों को डॉ. रमेश राणा ने विस्तार से बताया। शिविर में एनएसएस की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी गई। सरपंच नरेश कुमार ने कहा कि देश तभी प्रगति कर सकता है जब युवा वर्ग समाज के अच्छे कार्यों के प्रति सचेत रहे। प्रधानाचार्य रमेश कैंदल ने स्वयंसेवकों को अच्छे रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज के युवा वर्ग को नशे जैसी बुराई से दूर रहना चाहिए।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमणि शर्मा, जसमहेंद्र, भूप सिंह, मनजीत, कपिल, कीर्ति, ज्योति व अजय सहित स्वयं सेवक मौजूद रहे।

उधर,आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में आचार्य रामचरण ने स्वयं सेवकों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने भारतीय प्राचीन पद्धतियों के जनक महर्षि पतंजलि,महर्षि चरक एवं महर्षि सुश्रुत की उपलब्धियों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। तत्पश्चात पीएनबी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कैथल से आई पुष्पा देवी ने स्वरोजगार को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं के विषय में स्वयं सेवकों को अवगत करवाया।


उन्होंने ज्वेलरी बनाना, जूट बैग का निर्माण करना, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग जैसी स्वरोजगार की ट्रेनिंग छात्राओं को दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आज के युग में आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करने के लिए युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण बहुआयाम स्थापित कर सकता है। इस दौरान कार्यक्रम में राजेश शर्मा, कुलदीप कुमार, राजकुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed