{"_id":"67687718d4cf7cac84020f34","slug":"villagers-made-aware-not-to-take-drugs-kaithal-news-c-245-1-kht1001-125562-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रामीणों को नशा नहीं करने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रामीणों को नशा नहीं करने के लिए किया जागरूक
Mon, 23 Dec 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
पाई। नशे से आजादी मुहिम के तहत रविवार को पुलिस की ओर से गांव काकौत में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी सुशील प्रकाश व नशा जागरूकता टीम ने खिलाड़ियों व ग्रामीणों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच रस्साकशी स्पर्धा भी आयोजित की गई।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा खेल व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है। ये हमें शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और नशे जैसी बुराई से बचाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा युवा वर्ग का सबसे बडा शत्रु है। यदि हम अपने शत्रु को मात देना चाहते है तो उससे दूर रहना होगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं जिससे बच्चों और युवाओं की रुचि खेलों में बढ़े। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे गांव में हो रही नशे की बिक्री और नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। इस मौके एसआई कर्मबीर सिंह,एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही रीतू व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम कबड्डी मुकाबले में शामिल रही।