फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers honored boxer Manvi

Kaithal News: बॉक्सर मानवी का ग्रामीणों ने किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers honored boxer Manvi
मुक्केबाज मानवी
कैथल। जिले की होनहार मुक्केबाज खिलाड़ी सोंगल गांव की मानवी ने उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानवी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव सोंगल पहुंचने पर सरपंच और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन

मानवी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाती है और मानवी ने प्रतिभा से यह साबित कर दिखाया है। मानवी अब आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं। वे 3 जुलाई से जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसके लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं और अपनी फिटनेस और तकनीक पर विशेष ध्यान दे रही हैं। मानवी ने बताया कि वह इन दिनों छोटूराम स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

उनके कोच अमरजीत और परिजन भी उन्हें लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि मानवी जकार्ता में भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगी। ग्रामीणों ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मानवी की सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है।

मुक्केबाज मानवी

मुक्केबाज मानवी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed