फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers and teachers blocked the road in Serdha, the road opened after five hours

Kaithal News: ग्रामीणों-अध्यापकों ने सेरधा में लगाया जाम, पांच घंटे बाद खुला रास्ता

Sun, 20 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers and teachers blocked the road in Serdha, the road opened after five hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद (कैथल)। सेरधा गांव के सरकारी स्कूल में एक अध्यापक से मारपीट की घटना के विरोध में शिक्षकों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी स्कूल बंद रखा गया और ग्रामीणों ने शिक्षकों के समर्थन में राजौंद-पूंडरी मार्ग पर जाम लगा दिया। यह जाम सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। करीब पांच घंटे बाद डीएसपी ललित कुमार और राजौंद थाना प्रभारी के आश्वासन मिलने के बाद नाराज ग्रामीणों ने जाम खोला गया।

इस मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शिक्षकों की मांग है कि बाकी आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। जाम के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नाराज शिक्षकों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। शुक्रवार को भी अध्यापक तालमेल कमेटी, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। प्रशासन द्वारा धरना समाप्त करवाने के प्रयास विफल रहे और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को धरना स्थल पर कैथल व जींद जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे। इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप कसान भी समर्थन में पहुंचे और चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे प्रदेश के निजी स्कूल बंद किए जाएंगे।

डीएसपी ललित कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद तालमेल कमेटी, एसएमसी और ग्रामीणों ने आपस में विचार-विमर्श किया और पुलिस को एक सप्ताह का समय देने पर सहमति जताई। डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सोमवार से स्कूल में सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे। धरना समाप्त करते हुए संगठनों ने कहा कि यदि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से आंदोलन तेज किया जाएगा।

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

राजौंद। सेरधा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राध्यापक से हुई मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को पूंडरी खंड के सभी स्कूलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक तालमेल कमेटी और हसला कलायत संगठन के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में सभी स्कूलों में शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।


शिक्षकों ने कक्षाओं में पढ़ाते हुए भी काली पट्टी पहनकर यह संदेश दिया कि वे अपने आत्मसम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर सजग हैं। प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed