फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers accused the administration of neglect.

Kaithal News: ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers accused the administration of neglect.
कैथल। खुराना रोड स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना 36वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने और विरोध के बावजूद प्लांट में लगातार कचरा डलवाने का आरोप लगाया। धरने का नेतृत्व कर रहे दयाल सिंह मलिक ने कहा कि उपायुक्त की ओर से मांगों पर लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन केवल समय निकालने की कोशिश कर रहा है, जबकि ग्रामीण लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। दयाल सिंह मलिक ने आरोप लगाया कि संबंधित प्लांट निर्धारित पर्यावरणीय मानकों और नियमों के अनुरूप नहीं है। इसके बावजूद यहां कचरा डाला जा रहा है जिससे आसपास के लोगों को दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्लांट को ऐसे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जहां सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन हो और आबादी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन इसी तरह ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान लेता रहा और उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही, तो ग्रामीण जल्द ही कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed