फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   vikash, kalayt, kaithal, haryana

1 करोड़ 70 लाख से होगा कलायत का विकास

Wed, 06 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
vikash,  kalayt, kaithal, haryana
kalayt
कलायत। लंबे समय से विकास को तरस रहे कलायत नगर पालिका की मंगलवार को बजट बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर पालिका का 1 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में सभी 13 नगर पार्षदों के साथ साथ विधायक जयप्रकाश भी मौजूद रहे। पालिका सचिव सुशील भुक्कल ने पटल पर आने वाले सत्र का आय व व्यय का प्रस्तावित ब्यौरा रखा। जिस पर सभी पार्षदों व विधायक ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी।
विज्ञापन

सचिव सुशील भुक्कल ने सदन में बताया की आने वाले साल के बजट में पालिका की आय के लिए 1 करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये का लक्ष्य रखा है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा इस वित्त वर्ष में 1 करोड़ 69 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। भुक्कल ने बताया कि व्यय की जाने वाली प्रस्तावित राशि से नगर के सौंदर्यीकरण जिसमें स्ट्रीट लाइट, चौंकों का सौंदर्यीकरण, बकाया गलियों व नालियों का निर्माण इत्यादि शामिल रहेगा। पालिका अध्यक्ष सुरेश रानी ने कहा कि नगर के विकास में रह पार्षद का सहयोग रहे तो निश्चित तौर पर कलायत का समग्र विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके लिए नगर का हर वार्ड अपना है तथा सभी वार्डों का समान रुप से विकास किया जाएगा। जिन वार्डों में विकास कार्य की आवश्यकता है उनको पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर मौजूद विधायक जयप्रकाश ने पार्षदों को कहा कि बेशक किसी विषय पर आप सभी में मतैक्य न हो पर यदि कलायत के विकास का मामला आता है तो सभी को अपने मतभेद ताक पर रख कर नगर के विकास में सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका सचिव सुशील भुक्कल ने कहा कि 12 अप्रैल को दो बजे सभी पार्षदों की बजट बैठक पर मीटिंग होगी। जिसमें नगर के विकास कार्यों पर होने वाले व्यय तथा उनकी प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed