{"_id":"68c33220f468bdc0b80d60a4","slug":"vikas-body-reached-delhi-from-america-last-rites-to-be-performed-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-736971-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका से विकास का शव दिल्ली पहुंचा अंतिम संस्कार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका से विकास का शव दिल्ली पहुंचा अंतिम संस्कार आज
Fri, 12 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अमेरिका में हुई कौल निवासी विकास की मौत के बाद उसका पार्थिव शरीर वीरवार देर सायं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। उसके दस्तावेजों की जांच के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही है। मृतक विकास के भाई राजवीर उर्फ बिट्टू ने बताया कि शुक्रवार सुबह मृतक विकास का पार्थिव शरीर कौल मैं पहुंच जाएगा। इसके बाद 9:00 बजे उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसने बताया कि विकास के अंतिम संस्कार के बाद पंचायत द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार विकास को न्याय दिलाने के लिए फतेहपुर में महापंचायत आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन