{"_id":"675001189721735fbf07afc1","slug":"vijay-kumar-received-rohit-sardana-smriti-kriti-award-kaithal-news-c-18-1-knl1004-532579-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विजय कुमार को मिला रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विजय कुमार को मिला रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार
Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में साहित्य सभा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंबाला छावनी कहानी लेखन महाविद्यालय के प्रबंधक व पत्रिका शुभ तारिका के सह-संपादक विजय कुमार को रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉक्टर चंद्र त्रिखा (अध्यक्ष) और हरियाणा संस्कृत साहित्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर चितरंजन दयाल कौशल (विशिष्ट अतिथि), साहित्य सभा, कैथल के संरक्षक डॉ. संजय गोयल, प्रधान अमृतलाल मदान एवं महासचिव डॉ. प्रद्युम्न भल्ला ने शॉल, स्मृति चिह्न एवं नकद राशि देकर विजय कुमार को सम्मानित किया।
इससे पहले विजय कुमार को हिमालय और हिंदुस्तान फाउंडेशन, ऋषिकेश, पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलांग भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश, सखी साहित्य परिवार, गुवाहाटी भारतीय लघुकथा विकास मंच, पानीपत, हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था, जींद, हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच, सिरसा, नारी अस्मिता, बड़ोदरा की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी से भी हो चुका है। इनकी रचनाएं पश्चिम बंगाल में तीसरी कक्षा के पाठ्यक्रम में ली गई हैं। रचनाओं का अनुवाद कई भाषाओं में हो चुका है।